Gold Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार (3 अक्टूबर 2025) को सोना और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली है। बीते कारोबारी सत्र में जहां सोने की कीमतों में मजबूती रही थी, वहीं आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों की दरों में कमी दर्ज की गई। सोने की कीमत अभी भी 1.16 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रही है, लेकिन बीते दिन की तुलना में यह सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी का भाव भी गिरावट के साथ खुला। (Gold Price Today)
22 कैरेट गोल्ड में गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 107476 रुपये प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार सुबह यह घटकर 107019 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी 22 कैरेट सोना एक ही दिन में ₹457 सस्ता हुआ। गुरुवार को दशहरे की छुट्टी होने की वजह से IBJA ने दरें जारी नहीं की थीं। (Gold Price Today)
24 कैरेट सोना भी टूटा
बुधवार को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 117332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि शुक्रवार सुबह यह घटकर 116833 रुपये रह गया। इस तरह 24 कैरेट सोना कुल ₹499 तक सस्ता हो गया। इसी तरह अन्य कैरेट गोल्ड के भावों में भी कमी आई है।
बुधवार को बढ़े थे दाम
IBJA के मुताबिक, बुधवार 1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना सुबह 116586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन शाम तक यह 117332 रुपये हो गया। यानी पूरे दिन में 746 रुपये की मजबूती देखने को मिली थी। वहीं चांदी भी सुबह 144125 रुपये प्रति किलो से बढ़कर शाम को 145120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
छुट्टियों पर नहीं आते रेट
IBJA केवल कार्यदिवसों पर ही सोने-चांदी के दाम जारी करता है। शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन नए भाव नहीं आते। ध्यान रहे कि IBJA के ये रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के स्टैंडर्ड भाव होते हैं। इन्हीं रेट्स के आधार पर स्थानीय बाजार में आभूषणों की कीमतें तय होती हैं। (Gold Price Today)
Gold Price Today – 3 October 2025 लेटेस्ट रेट
शुद्धता / धातु बुधवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितना सस्ता/महंगा
सोना (999) – 24 कैरेट ₹117,332 ₹116,833 ₹499 सस्ता
सोना (995) – 23 कैरेट ₹116,862 ₹116,365 ₹497 सस्ता
सोना (916) – 22 कैरेट ₹107,476 ₹107,019 ₹457 सस्ता
सोना (750) – 18 कैरेट ₹87,999 ₹87,625 ₹374 सस्ता
सोना (585) – 14 कैरेट ₹68,639 ₹68,347 ₹292 सस्ता
चांदी (999) – प्रति किलो ₹145,120 ₹145,010 ₹110 सस्ती