गोवा नाइट क्लब आग हादसे (Goa Nightclub Fire) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी बात कही। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आग हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि नॉर्थ गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
सीएम प्रमोद सावंत ने आग दुर्घटना (Goa Nightclub Fire) के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि मैं आरपोरा में हुए दुखद आग लगने की घटना से पैदा हुई स्थिति का करीब से जायजा ले रहा हूं, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए। सभी छह घायल लोगों की हालत स्थिर है और उन्हें सबसे अच्छा मेडिकल इलाज मिल रहा है। मैंने इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके।
पीएम ने की सीएम सावंत से बात
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे आरपोरा में हुई दुखद आग की घटना के बारे में बात की, और मैंने उन्हें जमीनी हालात के बारे में बताया। गोवा सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दे रही है। वहीं, प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

