Site icon Navpradesh

Gay Couple : चर्चा में आया इन दोनों लड़कियों का प्यार, लेकिन सता रहा इस बात का डर

Gay Couple,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। इस समय ये समलैंगिग कपल काफी सुर्खियों में है। केरल की रहने वाली नसरीन और फातिमा नूरा एक-दूसरे को पसंद (Gay Couple) करते हैं।

इन दोनों कपल को LGBTQ समुदाय के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हाईकोर्ट ने भी उन दोनों को साथ में रहने की अनुमति दे दी है।

लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी के बीच में अभी भी इनके घरवाले अड़ंगा (Gay Couple) बने हुए हैं। कपल का कहना है कि इन दोनों के घरवाले इन्हे धमका रहे हैं और इनकी जान खतरे में भी है।

बीते मंगलवार को कोर्ट ने समलैंगिक जोड़े आदिला नसरीन और फातिमा नूरा (Gay Couple) को आदिला द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के बाद एक साथ रहने की अनुमति दे दी। इस केस में LGBTQ समुदाय के लोगों ने आदिला और फातिमा की मदद की।

जानकारी के मुताबिक, आदिला और फातिमा पढ़ाई के दौरान सऊदी अरब में मिली थीं। बाद में उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया, लेकिन परिजनों ने उनके इस रिश्ते का विरोध किया और धमकियां दीं।

मगर आदिला और फातिमा पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वो अपने साथ रहने के फैसले पर अडिग रहीं।

Exit mobile version