Site icon Navpradesh

Gaurishankar Agrawal Rajya Sabha : राज्यसभा सीट के लिए गौरीशंकर अग्रवाल का नाम आगे बढ़ाने की मांग, समाज ने सीएम साय से की मुलाकात

Gaurishankar Agrawal Rajya Sabha

Gaurishankar Agrawal Rajya Sabha

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट को लेकर सियासी हलचल तेज (Gaurishankar Agrawal Rajya Sabha) हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से मुलाकात कर वरिष्ठ भाजपा नेता Gaurishankar Agrawal को पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की।

समाज की ओर से रखा गया प्रस्ताव

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी और समाज के प्रति उनकी दीर्घकालीन प्रतिबद्धता, साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में योगदान को देखते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया गया।

अग्रवाल समाज ने जताई उम्मीद

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अग्रवाल समाज राज्य की महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक (Gaurishankar Agrawal Rajya Sabha) शक्ति है। यदि गौरीशंकर अग्रवाल को राज्यसभा भेजा जाता है तो वे समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे और समरसता व समावेशी विकास को बढ़ावा देंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल के नाम को प्राथमिकता दी जाए। उनका मानना है कि इससे समाज में उत्साह और विश्वास का माहौल बनेगा तथा संगठन को भी मजबूती मिलेगी।

सीएम साय का आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित विचार-विमर्श का आश्वासन (Gaurishankar Agrawal Rajya Sabha) दिया। उन्होंने बताया कि नाम पैनल में आगे बढ़ाया जा चुका है और अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

मुलाकात में दीनदयाल गोयल, सत्यनारायण सिंघानिया, संजय जैन, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अनीता अग्रवाल, राधेश्याम बंका, हरिकेश पालीवाल, रघुवीर प्रसाद अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version