Site icon Navpradesh

Gang war in Tihar Jail : तिहाड़ जेल में गैंगस्टर्स के बीच घमासान, लॉरेंस बिश्नोई के खास का मर्डर,

नई दिल्‍ली, 14 अप्रैल। तिहाड़ जेल में गैंगवार में दिल्ली के गैंगस्टर का मर्डर होने की खबर है। गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का मर्डर होने की सूचना है। तिहाड़ की जेल नंबर 3 में शाम 5 बजे गैंगवार हुई। तिहाड़ जेल की पुलिस दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल प्रिंस तेवतिया समेत कुल 5 कैदियों को लेकर पहुंची (Gang war in Tihar Jail) थी।

प्रिंस तेवतिया के शरीर पर 5-7 वार किए गए थे, चाकुओं से हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है। जिसमें गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है. तिहाड़ की जेल नंबर 3 में शाम 5 बजे गैंगवार हुई. जिसमें 5 कैदी घायल हुए थे। सभी घायलों को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया (Gang war in Tihar Jail) है। जहां प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जेल में गैंगवार के दौरान प्रिंस तेवतिया पर चाकुओं से हमला किया गया है। उसके शरीर पर 5-7 वार किए गए थे। दिल्ली पुलिस की टीम तिहाड़ जेल पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अन्य कैदियों का पुलिस निगरानी (Gang war in Tihar Jail) में इलाज चल रहा (Gang war in Tihar Jail) है।

WhatsAppFacebookPrintShare
Exit mobile version