BIG BREAKING : इंजॉय करने Long Drive पर निकले चार दोस्त, दो की मौत

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में आज सुबह सड़क हादसा road accident हो गया जिसमें एक युवक और उसकी महिला साथी की मौत हो गई। इसके अलावा गाड़ी में सवार दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हदासे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा होंडा सिटी सड़क की रेलिंग और खंभे से जाकर टकरा गई है। पुलिस का कहना है कि रफ्तार काफी तेज होने के कारण खंभा टूट गया और रोड की रेलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

डेप्युटी कमिश्नर ने बताया कि कार में कुल चार लोग सवार थे जिनमें 21 वर्षीय केशव, 18 वर्षीय प्रभजोत सिंह, 19 साल अर्शप्रीत और 20 साल की रूबल मौजूद थी।

मिली जानकारी के अनुसार ये चारों दोस्त सुबह घुमने निकले थे। चारो दोस्तों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्रभजोत सिंह और रूबल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version