Site icon Navpradesh

Breaking : पूर्व मंत्री भाटिया ने लगाई फांसी, कुछ समय से थे अस्वस्थ

Breaking: Former minister Bhatia hanged, wave of mourning in the state

Rajinder Pal Singh Bhatia

राजनांदगांव/नवप्रदेश। पूर्व परिवहन मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया (Rajinder Pal Singh Bhatia) ने रविवार को देर शाम आत्महत्या कर ली। राजेंद्र पाल भाटिया की खुदकुशी से छुरिया नगर सहित प्रदेशभर में शोक की लहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया निवासी रजिंदर पाल सिंह भाटिया (Rajinder Pal Singh Bhatia)अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि भाटिया कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते दिनों में वे कोविड संक्रमित होने के बाद स्वस्थ्य हो गए थे, लेकिन पेट दर्द से काफी परेशान थे।

भाटिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माने जाते हैं। भाटिया (Rajinder Pal Singh Bhatia) भाजपा के प्रथम कार्यकाल (2003-2008) में परिवहन मंत्री थे। इसके साथ ही वे भाजपा शासन के समय ही कई बड़े पदों पर भी रह चुके हैं। वे छुरिया से विधायक भी रह चुके है। भाटिया भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रजिंदर पाल सिंह भाटिया के इस कदम से भाजपा सहित सियासी गलियारों में शोक की लहर है।

CM भूपेश ने भाटिया के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक रजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Exit mobile version