पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन, 10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार..

-सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली

रायपुर/नवप्रदेश। nandkumar baghel passes away: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले 3 माह से बिहार थे और उनका राजधानी रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर पोस्ट कर निधन की जानकारी दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर दुख जताया है। पाटन सदन में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह रखा गया है। बेटी के विदेश से वापस आने के बाद 10 जनवरी को गृहग्राम कुरूदडीह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version