Site icon Navpradesh

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Former Assembly Speaker Dr. Charandas Mahant got a big responsibility…

Former Assembly Speaker Dr Charandas Mahant

-ओडिशा कांग्रेस के विवाद सुलझाएंगे महंत
– लीडरशिप और उससे जुड़े मसलों की रिपोर्ट करेंगे तैयार

रायपुर/नवप्रदेश। Former Assembly Speaker Dr. Charandas Mahant: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। डा. महंत को ओडिशा कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों को सुलझाने के लिए समन्वय की जिम्मेदारी दी है।

गौरतलब है कि डॉ. महंत से पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को भी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। अब डॉ. महंत (Former Assembly Speaker Dr. Charandas Mahant) को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं की लीडरशिप और उससे जुड़े मसलों को सुलझाना और आपसी समन्वय स्थापित करने के साथ रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी मिली हैं।

Exit mobile version