नेपाल में बाढ़ हालात गंभीर; 170 मरे, 111 घायल, 42 लापता

-नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की समस्या
-देश के पूर्वी और मध्य हिस्से में बड़ी मात्रा में बाढ़

काठमांडू । Flood situation in Nepal: नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। देश के पूर्वी और मध्य हिस्से में बड़ी मात्रा में बाढ़ का पानी घुस गया है। गृहमंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 170 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 42 लोग लापता हैं। शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के बाद काठमांडू की मुख्य नदी बागमती खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है।

https://navpradesh.com/abolition-of-370-becomes-election-issue-in-kashmir-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a4%ae%e0%a4%b0/

गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम पोखरेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में बाढ़ से हुई घटनाओं में 111 लोग घायल हुए हैं। पोखरेल (Flood situation in Nepal) ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान जारी है। सेना ने देशभर में फंसे 162 लोगों को एयरलिफ्ट किया है। इसके अलावा सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने प्रभावित इलाकों से 4,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। लोगों को खाद्यान्न सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई है।

https://navpradesh.com/the-condition-of-law-and-order-in-bengal-is-poor/

भूस्खलन और जलभराव से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए है। ऐसे में सैकड़ों लोग यहां फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा काठमांडू को अन्य जिलों से जोडऩे वाले मुख्य भूमि मार्ग त्रिभुवन राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ के कारण नेपाल में कम से कम 322 घर और 16 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

https://navpradesh.com/announcement-of-dada-saheb-phalke-award-to-actor-mithun-chakraborty/

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को काठमांडू (Flood situation in Nepal) की सीमा से लगे धाडिंग जिले में भूस्खलन में एक बस में सवार कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। भक्तपुर शहर में भूस्खलन के कारण एक घर ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। मकवानपुर में ऑल इंडिया नेपाल एसोसिएशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र में भूस्खलन में छह फुटबॉल खिलाडिय़ों की जान चली गई और अन्य बाढ़ के पानी में बह गए।

Exit mobile version