Site icon Navpradesh

Flag Hoisting : डॉ. नायक ने फहराया झंडा, कही ये बात…

Flag Hoisting: Dr. Nayak hoisted the flag, said this...

Flag Hoisting

आजादी के नेतृत्वकर्ताओं के सपनों को पूरा करना हम सभी की नैतिक जवाबदारी

रायपुर/नवप्रदेश। Flag Hoisting : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज शास्त्री चौक रायपुर स्थित, आयोग कार्यालय में झंडारोहण किया।

झंडारोहण उपरांत डॉ नायक ने आयोग के समस्त कर्मचारियों को भारत की आजादी (Flag Hoisting) की 75वी वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा इस आजादी के लिए जो बलिदान हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों ने दिया।

चाहे नरम दल के हो या गरम दल के नेतृत्वकर्ता और इसके साथ ही अन्य सामान्य गण के लोगो ने जो संघर्ष किया उसे हम सिर्फ बोल सकते हैं परंतु उसकी कल्पना नही कर सकते। डॉ. नायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों (Flag Hoisting) ने कितनी मुश्किलें से यह आजादी हमें दिलाई है।

आज के समय में आजादी के सही मायने तभी निकल सकता है जब हम देश को विश्व पटल में विशेष छबि स्थापित करने अपना अपना कार्य ईमानदारी से करें। हम जो कार्य करे उसे ऐसा मानकर चले कि शायद हमारे नेताओं ने इस दिन के लिये हमे आजादी दिलाई।

इस बात की उनको कभी उनके दिव्य चेतनाओं को कभी परेशानी ना हो और हमने क्या सोचा था और क्या हुआ। ऐसा किसी के मन में भाव न आये और इस आजादी को बरकरार रखने के लिए काम करे। ये सोच करके की लगातार इस आजादी को बनाये रखने की दिशा में कार्यरत है।आप सभी को निरन्तर ऐसी प्रेरणा मिलती रहे।

इसके साथ डॉ नायक (Flag Hoisting) ने कहा कि पिछले एक वर्ष में महिला आयोग जो एक नई ऊंचाई हम सबने मिलकर दी है उसे और तेज गति से बढ़ाना है। छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश मे राज्य महिला आयोग का नाम और लोग उसको नाम से जाने। यहां आने पर जो कार्य होता है आजादी की जो कल्पना और रूपरेखा थी उसके अनुरूप यहां कार्य कर रहे है।

महादेव पीठ में ध्वजारोहण

सुरेश्वर महादेव पीठ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पीठ परिसर में ध्वजारोहण किया गया। स्वस्तिवाचन एवं राष्ट्रगान करके ध्वज को नमन किया गया एवं सभी महान पुरुषों को नमन किया गाया। प्रमुख रूप से स्वामी राजेश्वरानंद आचार्य कामता प्रसाद तिवारी रामकृष्ण त्रिपाठी राम नाथ तिवारी सोमदत्त त्रिपाठी नागेश शर्मा ओम प्रकाश शर्मा एवं प्रमुख रूप से मनोज कुमार अग्रवाल उर्फ मोनू अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में रायपुर संभाग के कमिश्नर एके टोप्पो ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपायुक्त सरिता तिवारी सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गुरु रुद्रकुमार ने फहराया ध्वज

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुंगेली जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रात: 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन और प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने और प्रात: 9.02 बजे राष्ट्रगान का कार्यक्रम तय किया गया था। प्रात: 9.05 बजे मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9.15 बजे मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन और प्रात: 9.35 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

Exit mobile version