Site icon Navpradesh

कैप्टन कूल के नाम एफआईआर दर्ज,साक्षात्कार के लिए हुआ चयन…..

Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni


Mahendra Singh Dhoni:नौकरी के लिए किया था आवेदन

रायगढ़/नवप्रदेश | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मामला है फर्जी आवेदन भेजकर नौकरी मांगने का।

दरअसल,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्वामीआत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे है | जिसके लिए विद्यालय मे अनेक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गए है | इन्हीं पदों के आवेदन हेतु छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब खबर मिली है | स्वामीआत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जिला रायगढ़ में अंग्रेजी शिक्षक के पद हेतु महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम से एक आवेदक ने आवदेन दिया था जिसके पिता का नाम सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) , निवासी रायपुर बताया है | महेंद्र सिंह धोनी नाम के आवेदक ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी (CSVTU) से अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी कर डिग्री प्राप्त करने की बात कही है |

यह आवेदन ही केवल अजीबोगरीब नहीं है | यह आवेदन की बात यही तक सिमित नहीं रही बल्कि आवेदन के अंतिम तिथि के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले अभियर्थियों के लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम भी चयन हो गया है | जब तय तिथि पर महेंद्र सिंह धोनी साक्षात्कार के लिए नहीं पहुंचे तब जाकर अधिकारियों की नींद खुली और उन्हें पता चला की यह महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) नाम से प्राप्त आवेदन फ़र्ज़ी है |

प्रशासन ने किया FIR दर्ज

इस घटना साफ़ कर दिया कि स्वामीआत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल , रायगढ़ की चयन समिति द्वारा किस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है | आवेदन के फ़र्ज़ी होने की जानकारी के बाद इस आवेदक के नाम पर FIR दर्ज कराये जाने की बात कही गई है |

आपको बता दें कि जब कभी भी किसी पदों के आवेदन मांगे जाते है तबी सभी प्राप्त आवेदनों और उनके साथ संलग्न सभी दस्तावेज़ों की गंभीरता से जाचाँ जाता है उसके बाद ही साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के नाम की लिस्ट निकली जाती है | परन्तु इस मामले में प्रसासन की यह बहुत बड़ी चूक देखने को मिली है |

लिस्ट निकालने के बाद प्रसाशन जांच में

रायगढ़ जिले के स्वामीआत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए प्रसाशन ने 50 से अधिक पदों में आवेदन मांगे थे | जिसमे से साक्षात्कार हेतु चयनित अभियर्थियों के नाम की सूची निकाल कर 02 जुलाई, शुक्रवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था | लिस्ट निकले के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम से आये आवेदन के अभ्यर्थी की पहचान की गई की यह आवेदन फ़र्ज़ी है और प्रसाशन ने इसे साक्षात्कार के लिए बुला लिया है | प्रशासन में हड़कंप मचने के बाद आवेदन में दिए गए नंबर पर जब सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है तो फ़ोन बंद मिला।

स्वामीआत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल , रायगढ़ के चयनसमिति की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सीमा पात्रे ने महेंद्र सिंह धोनी के फर्जी आवेदन की पुष्टि की एवं इस आवेदनकर्ता के खिलाफ FIR करने की बात कही |

Exit mobile version