Site icon Navpradesh

FIFA World Cup 2022 : वन नाइट स्टैंड करते पाए गए तो 7 साल की सजा, जाने पूरा मामला

FIFA World Cup 2022,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) का इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। लोग इसक मजा दोगुना करना चाहते हैं और विदेशों से आने वाले मौजमस्ती, पार्टी, शोरशराबा और साथ ही कोई सहमति से वन नाइट स्टैंड करना चाहता है तो बात ही कुछ और ही हो।

लेकिन सेक्स को लेकर सभी लोग जानते हैं  कि कतर के नियम-कानून कितने ज्यादा सख्त हैं। ऐसे में कतर ने साफ कर दिया है कि अगर कोई वन नाइट स्टैंड करता पाया गया या फिर खुले आम रोमांस करता पाया गया तो उसे 1 या 2 साल की नहीं बल्कि 7 साल की सजा (FIFA World Cup 2022) हो सकती है।

बता दें कि नवंबर में कतर में हो रहे (FIFA World Cup 2022) देखने आने वाले फैन्स को कड़े नियमों का पालन करना होगा। रूल्स ना मानने वाले दर्शकों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है, वो भी एक दो नहीं बल्कि पूरे 7 साल. दरअसल, इस बार फुटबाल वर्ल्ड कप की मेजबानी कतर कर रहा है।

पुलिस के हवाले से बताया कि अगर आप पति-पत्नी के रूप में आ रहे हैं, तब तो ठीक है, लेकिन अगर आप इस रूप में नहीं आ रहे हैं, तब सेक्स आपके लिए दूर की कौड़ी साबित हो सकता है।

इस साल के वर्ल्ड कप में पहली बार अनिवार्य रूप से सेक्स प्रतिबंधित है। शोरशराबे वाली पार्टी पर भी बैन है। गौरतलब है कि मैच के बाद शराब पीना-पार्टी करना वर्ल्ड कप में फैंस का ट्रेंड रहा है।

Exit mobile version