Site icon Navpradesh

Family Died In Accident : मेले की खुशी मातम में बदली, तेज रफ्तार पिकअप ने छीन ली पति-पत्नी और मासूम की जिंदगी

Family Died In Accident

Family Died In Accident

जिले के तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत जूनापारा चौकी के पास तेंदुआ मार्ग पर गुरुवार देर शाम दर्दनाक सड़क (Family Died In Accident) हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम मोहदा दोना सागर निवासी जमलेश यादव (40) पेशे से किसान थे। वे गुरुवार को पत्नी संतोषी यादव (35), बेटी अनीषा और बेटे के साथ बेलपान मेला देखने (Family Died In Accident) गए थे। मेला घूमने के बाद पूरा परिवार बाइक से ससुराल ग्राम तेंदुआ जा रहा था। इसी दौरान मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जूनापारा चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से कोटा स्थित अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जमलेश यादव, संतोषी यादव और उनकी छह साल की बेटी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर किया गया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तीनों शवों का पीएम कराया जाएगा। मामले की केस डायरी तखतपुर थाने (Family Died In Accident) भेजी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश जारी

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को प्राथमिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। जूनापारा चौकी पुलिस दुर्घटनाकारित पिकअप की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है। गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है और हर आंख नम है।

Exit mobile version