Expired Egg Side Effects : फ्रिज में रखा अंडा भी हो सकता है खराब, जान लें कितने दिन तक सुरक्षित और कब बन जाता है ज़हर

रोजमर्रा की डाइट में शामिल अंडा सेहत के लिए फायदेमंद (Expired Egg Side Effects) माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही अंडा अगर समय पर इस्तेमाल न किया जाए तो गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। हाल ही में अंडों की ट्रेसबिलिटी और सुरक्षा को लेकर नए नियमों की चर्चा के बीच यह सवाल फिर से उठ गया है कि आखिर अंडे कितने दिनों तक सुरक्षित रहते हैं और खराब होने पर शरीर पर क्या असर डालते हैं।

कितने दिन तक सुरक्षित रहता है अंडा (Expired Egg Side Effects)

अंडे की शेल्फ लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि उसे किस तापमान पर और कैसे स्टोर किया गया है। अगर अंडों को फ्रिज में 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर रखा जाए, तो वे करीब 4 से 5 हफ्ते तक सुरक्षित रह सकते हैं। वहीं, कमरे के तापमान पर रखे गए अंडे खासकर गर्म मौसम में जल्दी खराब हो जाते हैं और उन्हें 7 से 10 दिनों के भीतर उपयोग कर लेना चाहिए।

क्यों खराब हो जाता है अंडा

समय के साथ अंडे के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, खासकर अगर उसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए। जैसे-जैसे अंडा पुराना होता है, उसकी गुणवत्ता घटती जाती है और उसमें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि लंबे समय तक रखा अंडा देखने में ठीक लगने के बावजूद अंदर से खराब हो सकता है।

खराब अंडा खाने के खतरे

खराब अंडा खाने से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा (Expired Egg Side Effects) हो सकती हैं। सबसे आम खतरा साल्मोनेला संक्रमण का होता है, जो फूड पॉइजनिंग का प्रमुख कारण है। इसके लक्षण अंडा खाने के कुछ घंटों बाद ही दिख सकते हैं, जैसे पेट दर्द, दस्त, उल्टी, बुखार और सिरदर्द। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है।

कैसे पहचानें अंडा खराब है या नहीं

अंडे की ताजगी पहचानने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। सबसे आसान तरीका है पानी टेस्ट। एक कटोरे में पानी भरकर उसमें अंडा डालें-अगर अंडा नीचे बैठ जाए तो वह ताजा है, लेकिन अगर तैरने लगे तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अंडा तोड़ने पर अगर उसमें से बदबू आए या उसका रंग और बनावट असामान्य लगे, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए।

एक्सपायरी डेट क्यों जरूरी है

अब अंडों पर एक्सपायरी या लेड डेट लिखने की व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को सही जानकारी (Expired Egg Side Effects) मिल सकेगी। इससे लोग यह समझ पाएंगे कि अंडा कितना ताजा है और उसे कब तक सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कदम फूड सेफ्टी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या रखें ध्यान

अंडों को हमेशा फ्रिज में रखें, उन्हें धोकर स्टोर न करें और खरीदते समय उनकी गुणवत्ता जरूर जांच लें। लंबे समय तक रखे अंडों को बिना जांचे इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। अंडा भले ही सुपरफूड माना जाता हो, लेकिन इसकी ताजगी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। सही जानकारी और सावधानी ही आपको सुरक्षित रख सकती है।

Exit mobile version