Site icon Navpradesh

26 भारतीय शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल, marriage को shadi भी लिख सकेंगे

english language new 26 indian words, oxford dictionary adopt indian words, navpradesh,

english language

शब्दकोश के 10वें संस्करण में आधार, शादी, डब्बा, टेम्पो जैसे भारतीय अंग्रेजी शब्दों को मिली जगह

नई दिल्ली/नवप्रदेश। अंग्रेजी (english language new 26 indian words) कई भाषाओं के शब्दों को अपने में समा चुकी है और उसका यह क्रम बदस्तूर जारी है। हिंदी के कई शब्दों को भी वह एडाप्ट कर चुकी है।

इसी क्रम में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (oxford dictionary adopt indian words) ने इस साल भी भारतीय अंग्रेजी शब्दों को अपने नए संस्करण में शामिल किया है। ये ऐसे शब्द हैं जिनका इस्तेमाल देश में अंग्रेजी (english language new 26 indian words) और हिंदी दी दोनों भाषा बोलने वाले लोग करते हैं। जैसे-आधार, चॉल, डब्बा, हड़ताल और शादी। इस तरह ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 10वें संस्करण में इस साल 26 भारतीय शब्दों को शामिल किया गया है। डिक्शनरी के नए एडिशन को शक्रवार को लॉन्च किया गया है।

10वें एडिशन में कुल 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द

डिक्शनरी (oxford dictionary adopt nidian words)  के 10वें एडिशन में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं। और 1000 से अधिक नए शब्दों को शामिल किया गया है जैसे- चैटबॉट, फेक न्यूज और माइक्रो प्लास्टिक। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) के मुताबिक, डिक्शनरी में हमेशा भाषाओं के बदलाव पर ध्यान दिया जाता है और कोशिश रहती है कि नए एडिशन में उन शब्दों को शामिल किया जाए जो प्रांसगिक हों और साथ ही समय के साथ अप-टू-डेट हों।

22 शब्द प्रिंटेड व 4 डिजिटल डिविजन में

नए एडिशन में इसकी वेबसाइट पर ऑडियो-विडियो टूटोरियल से लैस एडवांस फीचर को शामिल किया गया है। ओयूपी की मैनेजिंग डायरेक्टर (एजुकेशन डिविजन) फातिमा दादा ने कहा, ‘इस एडिशन में 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है जिनमें 22 प्रिटेंड डिक्शनरी में नजर आएंगे। अन्य चार को डिजिटल डिविजन में शामिल किया गया है।’

 

Exit mobile version