गजब : बिना कोई टहनी तोड़े आम के पेड़ पर बना दी चार मंजिला इमारत, देखें अंदर की आकर्षक तस्वीरें

जयपुर/ए.। एक इंजीनियर (engineer makes house on mango tree) ने आम  के पेड़ पर बिना कोई टहनी तोड़े उस पर चार मंजिला आलीशान इमारत (house on mango  tree) खड़ी कर दी। इस घर की तस्वीरें व इंटेरियर लूक इतना जबर्दस्त है कि देखने वाला हर शख्स हैरान रह जाएगा।

आम के पेड़ पर ये अनोखा घर बनाया है राजस्थान के उदयपुर के इंजीनियर (engineer  makes house on mango tree) केपी सिंह ने। अपना घर सबसे हटकर हो यह सपना सभी का होता है। उदयपुर के इंजीनियर  केपी सिंह ने अपने लिए अनोखे आशियाने (house on mango  tree) का  सपना पूरा किया है।

अपना घर पेड़ की छाया में हो उसमे शुद्ध ताजी हवा आए यह सोच भी सभी की होती है, लेकिन इस सोच को सही मायनों पर मूर्त रूप इंजीनियर  केपी सिंह ने दिया है।

जमीन से 9 फीट की ऊंचाई पर बना है 39 फीट का यह मकान

चित्रकुट में केपी सिंह ने आम के पेड़ पर चार मंजिला घर बनाया है। यह ट्री हाउस जमीन से 9 फीट की ऊंचाई पर है। इस घर की ऊंचाई 39 फीट है। घर तक पहुंचने के लिए जिना बनाया गया है।

 आम के पेड़ पर उन्होंने घर बनाया लेकिन उन्होंने पेड़ की एक भी टहनी नहीं तोड़ी।  पेड़ की टहनी को कोई नुकसान न पहुंचे इस बात का ध्यान रखते हुए घर को आकार दिया गया।  आम के पेड़  पर बने होने के बावजूद इस घर में तमाम प्रकार की सुविधाएं जैसे किचन, डायनिंग रूम, बाथरूम आदि सभी उपलब्ध हैं।

engineer makes house on mango tree
Exit mobile version