EMRS Recruitment 2026 : एकलव्य स्कूल में नौकरियों की बहार, 12 अप्रैल को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू, पीजीटी और टीजीटी समेत कई पदों पर भर्ती

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी स्कूल में सेवा देने का एक बेहतरीन मौका (EMRS Manpur Recruitment 2026) सामने आया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मानपुर में रिक्त पड़े शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों को भरने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

इसके लिए आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंचल चौकी के पास स्थित विद्यालय संचालन स्थल पर संपन्न होगी। जो अभ्यर्थी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां वे सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती और क्या है आवेदन की अंतिम तिथि (EMRS Manpur Recruitment 2026)

भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विषयों के लिए अनुभवी शिक्षकों और अन्य स्टाफ की तलाश की जा रही है। जारी सूचना के मुताबिक, स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के अंतर्गत रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषयों के पद भरे जाने हैं। वहीं, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) श्रेणी में विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और कला विषय के शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

शिक्षकों के अलावा छात्रावास अधीक्षिका, काउंसलर और स्टाफ नर्स जैसे महत्वपूर्ण गैर-शिक्षकीय पदों पर भी भर्ती की जानी है। सबसे जरूरी बात यह है कि इच्छुक उम्मीदवारों को 10 अप्रैल 2026 की रात 11:59 बजे तक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है। बिना ऑनलाइन आवेदन के साक्षात्कार में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

साक्षात्कार की प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश

12 अप्रैल को होने वाले इस वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय का विशेष ध्यान रखना होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच अपना पंजीयन कराना (EMRS Manpur Recruitment 2026) होगा, जिसके ठीक बाद सुबह 10 बजे से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी छायाप्रति के साथ समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचें।

आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है, इसलिए आवेदकों के पास अब बहुत कम समय बचा है। विद्यालय प्रबंधन ने अपील की है कि योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भरें और अपनी तैयारी पुख्ता कर साक्षात्कार में शामिल हों ताकि मोहला-मानपुर के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें।

Exit mobile version