Employment Fair : 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 2329 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के बीच इन दिनों खास उत्साह देखा (Employment Fair) जा रहा है। रोजगार मेलों की घोषणा के बाद युवाओं ने आवेदन और दस्तावेजों की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों में नौकरी पाने की उम्मीद बढ़ गई है और रोजगार कार्यालयों में भी जानकारी लेने वालों की संख्या बढ़ रही है।

दुर्ग, कवर्धा और बेमेतरा में होने वाले रोजगार मेलों को लेकर काफी हलचल है। निजी क्षेत्र की कंपनियां बड़ी संख्या में रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी। ऐसे में बेरोजगार युवाओं को एक ही मंच पर कई अवसर मिलने वाले हैं।

दुर्ग में 17 जून को रोजगार मेला : Employment Fair

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज खम्हरिया भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 17 जून 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगा।

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार 17 नियोजकों से अब तक 2329 तकनीकी और गैर तकनीकी रिक्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पैरामेडिकल तथा अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। अभ्यर्थी रोजगार विभाग के पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से भी प्राप्त की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना भी बनी हुई है।

कवर्धा में दो हजार से अधिक अवसर

कबीरधाम जिले में 17 जून 2026 को वीर सावरकर भवन में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित (Employment Fair) किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में निजी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों द्वारा लगभग 2000 तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस रोजगार मेले में 8वीं से लेकर स्नातक और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। उपलब्ध पदों के अनुसार वेतन 8 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक रखा गया है।

बेमेतरा में 1600 से ज्यादा पद

बेमेतरा जिले में 18 जून को शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा 1600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार कार्यालय का उद्देश्य युवाओं और निजी कंपनियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है ताकि योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

जरूरी दस्तावेज साथ रखें

रोजगार मेलों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन पत्रक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां और छायाप्रतियां साथ लाने की सलाह (Employment Fair) दी गई है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर उम्मीदवार सीधे साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इससे युवाओं को बिना किसी लंबी प्रक्रिया के रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

Exit mobile version