Employment Fair : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 26 मई को लगेगा रोजगार मेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर (Employment Fair) सामने आई है। जिले में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर युवाओं के बीच उत्साह बढ़ने लगा है। रोजगार कार्यालय में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि निजी कंपनियों की ओर से अलग अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले के जरिए युवाओं को सीधे इंटरव्यू और चयन का मौका मिलेगा जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

26 मई को लगेगा रोजगार मेला : Employment Fair

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गौरेला पेंड्रा मरवाही की ओर से 26 मई मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

72 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया (Employment Fair) पूरी करेंगी। सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस भिलाई दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15 पद, लेबर के 15 पद, फील्ड ऑफिसर के 6 पद और ट्रेनिंग ऑफिसर के 3 पदों पर भी चयन किया जाएगा।

प्रिंटिंग प्रेस में भी मिलेगा मौका

श्रीराम प्रिंटिंग प्रेस गौरेला की ओर से भी भर्ती की जाएगी। इसमें टैली अकाउंटिंग, ऑफसेट ऑपरेटर और प्रिंटिंग ऑपरेटर के एक एक पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। कुल मिलाकर रोजगार मेले के माध्यम से 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी बताया गया है। इच्छुक युवाओं को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी लेकर पहुंचने कहा गया है ताकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

संपर्क के लिए जारी किए गए नंबर

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गौरेला पेंड्रा मरवाही से संपर्क (Employment Fair) कर सकते हैं। इसके लिए तीरथराम मरकार और सुरेश बेहरा के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि युवाओं को जरूरी जानकारी मिल सके।

Exit mobile version