50 फीट गहरे कुएं में गिरी हथिनी को बचाया , देखें रेस्क्यू का वीडियो

50 फीट गहरे कुएं में गिरी हथिनी को बचाया , देखें रेस्क्यू का वीडियो

elephant rescue, elephant fall in 50 feet deep well, navpradesh,

elephant rescue

Elephant Rescue : हथिनी को कुएं में दी गई खाने की चीजें

धर्मापुरी/ए.। एक हथिनी (Elephant Rescue) 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। लेकिन वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हथिनी को 50 फीट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाल लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने यह वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो वायरल करते हुए अधिकारी ने इस हथिनी (elephant rescue) की इच्छाशक्ति की भी प्रशंसा की है। ये वाकया तमिलनाडु के धर्मापुरी का है। कुएं में गिरी हथिनी को बचाने में वनविभाग को सफलता मिली है। जब हथिनी कुएं में थी तब भी उसे खाने की व्यवस्था की गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि हथिनी (elephant rescue) को सुरक्षित निकालने के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। इस प्रकार के रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थिति को देखते हुए हर बार अलग-अलग रणनीति अपनानी पड़ती है।

उल्लेखनीय है बीते दिनों देश के विभिन्न भागों में हाथियों के शिकार की घटनाएं सामने आई थीं। केरल में एक हथिनी को बारूद खिलाकर निर्ममता से मार दिया गया था। जिसकी पूरे देश में कड़ी निंदा की गई थी। छत्तीसगढ़ में भी कुछ शिकारियों द्वारा करंट के जरिए हाथियों की जान लेने के मामले सामने आए थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *