रायगढ़ जिले के बंगुरसिया क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय लोगों की सांसें (Elephant Herd) थम गईं, जब हाथियों का बड़ा दल अचानक सड़क पर पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और वन विभाग को सुरक्षा के लिए तत्काल ट्रैफिक रोकना पड़ा। रातभर इलाके में लोग सतर्क रहे और वन अमला लगातार निगरानी करता रहा।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में इन दिनों करीब 28 हाथियों का अलग अलग दल विचरण कर रहा है। इनमें से 18 हाथियों का समूह गुरुवार शाम करीब 6 बजे सड़क पर आ गया। कुछ देर बाद हाथी जंगल की ओर चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर में फिर सड़क पर लौट आए और रात करीब 2 बजे तक वहीं डटे रहे।
वन विभाग ने दोनों ओर रोका ट्रैफिक Elephant Herd
हाथियों के दोबारा सड़क पर आने के बाद वन विभाग ने एहतियात के तौर पर दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान एक अकेला हाथी और उससे कुछ दूरी पर 9 हाथियों का दूसरा दल भी मौजूद था। सुरक्षा को देखते हुए किसी भी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
वाहन चालकों को समझाकर लौटाया
कुछ वाहन चालक हाथियों की मौजूदगी के बावजूद सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। वनकर्मियों ने उन्हें समझाइश देकर सुरक्षित वापस भेजा ताकि किसी तरह की दुर्घटना या जनहानि न हो।
गांवों में रातभर होती रही मुनादी
हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया। ग्रामीणों से रात में अकेले जंगल या हाथी प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
सभी हाथियों पर रखी जा रही नजर Elephant Herd
बंगुरसिया सर्किल प्रभारी प्रेमा तिर्की ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद सभी हाथियों के दल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के करीब (Elephant Herd) न जाएं, उन्हें परेशान न करें और किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
