Site icon Navpradesh

Electronics Export India : 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड, 4.15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा आंकड़ा

Electronics Export India

Electronics Export India

वर्ष 2025 में भारत का इलेक्ट्रानिक्स निर्यात (Electronics Export India) पहली बार 37 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि के साथ 47 अरब डालर या 4.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 34.93 अरब डालर रहा था, जिससे साफ है कि बीते एक वर्ष में इस सेक्टर ने जबरदस्त छलांग लगाई है।

कुल निर्यात का लगभग दो-तिहाई हिस्सा, यानी करीब 30 अरब डालर, स्मार्टफोन निर्यात (Smartphone Export India) से आया है, जिसे सरकार की उत्पादन प्रोत्साहन योजना (PLI Scheme) का सबसे अधिक लाभ मिला।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में भारत का इलेक्ट्रानिक्स निर्यात (Electronics Export India) 4.17 अरब डालर रहा, जो दिसंबर 2024 के 3.58 अरब डालर की तुलना में 16.80 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्शाता है। पूरे वर्ष 2025 के 12 महीनों में से सात महीनों में इलेक्ट्रानिक्स निर्यात चार अरब डालर से ज्यादा रहा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भारत में निर्मित इलेक्ट्रानिक डिवाइस की वैश्विक मांग लगातार मजबूत हो रही है।

सरकारी और उद्योग आंकड़ों से यह भी सामने आया है कि 2021 से 2025 के दौरान भारत का स्मार्टफोन निर्यात (Smartphone Export India) कुल मिलाकर लगभग 79.03 अरब डालर से अधिक रहा है। इनमें सबसे ज्यादा निर्यात वर्ष 2025 में दर्ज किया गया और पांच सालों की अवधि में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी कुल इलेक्ट्रानिक्स निर्यात में 38 प्रतिशत से ज्यादा रही। यह रुझान भारत को वैश्विक इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कुल स्मार्टफोन निर्यात में एपल के आईफोन (iPhone Export India) की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत रही है। कीमत के लिहाज से करीब 22 अरब डालर के आईफोन का निर्यात किया गया, जिससे भारत एपल की वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनकर उभरा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि सीधे तौर पर पीएलआई योजना (PLI Scheme) और बेहतर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का परिणाम है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने से इलेक्ट्रानिक्स निर्यात (Electronics Export India) में आने वाले वर्षों में और तेजी देखने को मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन चुका है और देश में बिकने वाले 99 प्रतिशत से अधिक मोबाइल फोन अब घरेलू स्तर पर ही निर्मित हो रहे हैं। यह उपलब्धि इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग (Electronics Manufacturing) में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version