Site icon Navpradesh

महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Election Commission's press conference today regarding Maharashtra, Jharkhand assembly elections

Maharashtra Jharkhand assembly elections

-दोपहर को होगा तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। Maharashtra Jharkhand assembly elections: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज केंद्रीय चुनाव आयोग दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। साथ ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आचार संहिता की भी घोषणा की जाएगी। दोपहर 3.30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि वह आज दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। झारखंड में एक से अधिक चरण में चुनाव होने की संभावना है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव (Maharashtra Jharkhand assembly elections) होने की संभावना है।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा। उससे पहले राज्य में नई विधानसभा का गठन होना जरूरी है। साथ ही केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पहले ही कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और नतीजे 26 नवंबर को संपन्न होंगे। इसलिए आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयुक्त चुनाव की घोषणा करेंगे।

Exit mobile version