Site icon Navpradesh

झारखंड में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई; पुलिस महानिदेशक को हटा गया..

Election Commission took a big action in Jharkhand; Director General of Police removed

Election Commission big action

-पिछले चुनाव में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं
-विधानसभा चुनाव से पहले गुप्ता को तत्काल हटाने का आदेश दिया

रांची/नवप्रदेश। Election Commission big action: महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना की राशि रोकने के बाद चुनाव आयोग ने अपना रुख झारखंड की ओर कर दिया है। पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने का आदेश दिया गया है। पिछले चुनाव में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। इसके चलते चुनाव आयोग ने इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले गुप्ता को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। गुप्ता को हटाए जाने का कारण उनकी शिकायतों का इतिहास बताया गया है।

राज्य सरकार से गुप्ता (Election Commission big action) को हटाकर रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान गुप्ता पर झामुमो ने पक्षपात का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें झारखंड के एडीजी (विशेष शाखा) पद से मुक्त कर दिया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राज्य में लौटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

2016 में भी गुप्ता पर राज्यसभा चुनाव (Election Commission big action) में पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था। चुनाव आयोग ने जांच के बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच की गयी। इस सारे इतिहास को देखते हुए इस बार चुनाव आयोग ने गुप्ता के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

Exit mobile version