Site icon Navpradesh

Eid Al Adha Festival : शांति और भाईचारे के साथ मनाई जा रही ईद, PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और CM साय ने दी बधाई

Eid Al Adha Festival :

Eid Al Adha Festival :

नवप्रदेश डेस्क। Eid Al Adha Festival : देशभर में शांति और भाईचारे के साथ ईद की खुशियां मनाई जा रही हैं। Eid Al Adha के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरखुलूस बधाई दी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं, त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी ख़ुशहाली को सबके साथ, विशेषकर ज़रूरतमंद लोगों के साथ, बाँटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।

Eid Al Adha Festival :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार ईश्वर के प्रति समर्पण और त्याग की प्रेरणा देता है। यह ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ाता है और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आपसी सद्भावना, एकता और भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार त्यौहार मनाने की अपील की है।

देशभर में सोमवार को त्याग और बलिदान का त्योहार ईद अल अजहा मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ समेत दिल्ली, श्रीनगर, भोपाल, पटना, मुंबई और नोएडा समेत देश के अलग-अलग शहरों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की खास नामज अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। बाद नमाज़ समुदाय के सभी वर्गों ने बकरीद की खुशियां बांटी।

Exit mobile version