ED Raid Breaking: BJP नेता सहित राजधानी में 3, दुर्ग में 2 और कोरबा- राजनांदगांव में एक-एक जगह ईडी की छापेमारी…

-ईडी के निशाने पर चावल कारोबरी और उनसे जुड़े लोगों

रायपुर/नवप्रदेश। ED Raid: विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की छापेमार कार्रवाई। इस बार केन्द्रीय प्रवर्तन निदेशालय ने भाजपा नेता के राईस मिल में छापेमारी की है। रायपुर, कोरबा, दुर्ग और राजनांदगांव में एक साथ छापेमारी कार्रवाई की गई और अभी तक यह छापेमारी जारी है। इस बार ईडी के निशाने पर चावल कारोबरी और उनसे जुड़े लोगों के ठीकानों पर भी दबिश दी है।

ईडी ने भाजपा नेता गोपाल मोदी के घर और राइस मिल में छापा मारा है। वैसे गोपाल मोदी भाजपा के कोरबा जिले के कोषाध्यक्ष है। मिली जानकारी के अनुसार यह कस्टम मिलिंग का मामला है। इस बार ईडी ने राजधानी में 3, दुर्ग में 2 जगह और कोरबा और राजनांदगांव में एक-एक राइस मिल कारोबारियों के यहां छापामारा है।

इन जगहों पर ईडी की दबिश

Exit mobile version