Site icon Navpradesh

ईडी: कोलकाता में 3 फ्लैट, पत्नी के नाम पर 2 मकान; संदीप घोष के पास हैं करोड़ों, कितनी है उनकी संपत्ति?

ED: 3 flats in Kolkata, 2 houses in wife's name; Sandip Ghosh has crores, how much is his property?

ED raids Sandip Ghosh's house

-आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष के पास करोड़ों का खजाना

कोलकाता। ED raids Sandip Ghosh’s house: आरजी कर कॉलेज कोलकाता के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष के पास है करोड़ों का खजाना। कोलकाता मामले में भ्रष्टाचार की जांच कर रही ईडी ने कहा कि तलाशी के दौरान संदीप घोष के घर से कई संपत्ति के दस्तावेज मिले। जिससे पता चला कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। ईडी के मुताबिक कोलकाता के एक पॉश इलाके में एक या दो नहीं बल्कि तीन लग्जरी फ्लैट हैं।

मुर्शिदाबाद में एक फ्लैट है। इतना ही नहीं संदीप घोष (ED raids Sandip Ghosh’s house) की पत्नी के नाम पर कोलकाता में दो फ्लैट और एक फार्महाउस भी है। ईडी आरजी कर कॉलेज में भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक संदीप के घर पर छापेमारी की गई और करोड़ों की संपत्ति के सबूत मिले। प्राप्त साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि इन संपत्तियों की खरीद भ्रष्टाचार से प्राप्त धन से की गई थी।

तलाशी के दौरान पता चला कि संगीता घोष ने राज्य सरकार के अधिकारियों की अनुमति के बिना दो संपत्तियां खरीदी थीं। ईडी के अधिकारियों ने संदीप घोष और पत्नी संगीता घोष की संपत्तियों और बैंक खातों का विवरण मांगा है। जांच में पता चला है कि कई जगह मकान हैं। सूत्रों का कहना है कि ईडी आने वाले दिनों में संगीता घोष को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

सीबीआई ने बेलेघाटा में संदीप घोष (ED raids Sandip Ghosh’s house) के घर की तलाशी ली थी। जांच एजेंसी के पास संदीप के खिलाफ कई शिकायतें आई हैं। सीबीआई ने यह भी दावा किया कि 2022-23 में 84 एमबीबीएस हाउस स्टाफ को अवैध रूप से भर्ती किया गया था। भर्ती समिति की मंजूरी के बिना लोगों की भर्ती की गई। संदीप घोष ने बिना लाइसेंस के 3 कंपनियों को टेंडर दिया। इसके बदले में उसने मोटा कमीशन वसूला। इन्हीं आरोपों के चलते संदीप घोष को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version