Earthquake Alert : पड़ोसी देश में भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले, 4.1 रही तीव्रता

नेपाल के पर्वतीय इलाके में रविवार को अचानक धरती कांपने से लोगों में डर का माहौल (Earthquake Alert) बन गया। सुबह के समय आए झटकों के बाद कई लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ इलाकों में लोग काफी देर तक खुले स्थानों पर खड़े दिखाई दिए। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया और हालात पर नजर रखी जाने लगी।

दार्चुला जिले में आए झटकों को लोगों ने कुछ सेकंड तक महसूस किया। भूकंप की खबर सामने आते ही आसपास के इलाकों में भी चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लोग एहतियात बरतते नजर आए।

नेपाल के दार्चुला में आया भूकंप : Earthquake Alert

नेपाल के दार्चुला जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया। इसका केंद्र दार्चुला के तपोवन इलाके में जमीन के भीतर बताया गया है।

झटकों के बाद बाहर निकले लोग

भूकंप महसूस होते ही स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। कई लोग सुरक्षा के लिहाज से तुरंत घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोग खुले स्थानों पर खड़े रहे। पहाड़ी क्षेत्रों में भूकंप के कारण लोगों में डर का माहौल दिखाई दिया।

पहले भी महसूस हो चुके हैं झटके

इससे पहले जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज (Earthquake Alert) की गई थी। भूकंप सुबह के समय आया था और इसका केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया था।

ओडिशा में भी कांपी थी धरती

कुछ दिन पहले ओडिशा के कालाहांडी जिले में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस दौरान कई इलाकों में कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए गए थे। हालांकि प्रशासन की ओर से तब किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की गई थी। इसके बावजूद लोगों में डर और चिंता का माहौल बना रहा था।

लगातार बढ़ रही निगरानी

भूकंप के लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद निगरानी एजेंसियां सतर्क (Earthquake Alert ) बनी हुई हैं। विशेषज्ञ लगातार भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती रही है।

Exit mobile version