Site icon Navpradesh

Durg News : बस्ती में लगी भीषण आग, दूर तक दिखी लपटें, सिलेंडर ब्लास्ट, कच्चे मकान जले

Durg News: Fierce fire in the settlement, flames visible far, cylinder blast, raw houses burnt

Durg News

दुर्ग/नवप्रदेश। Durg News : दुर्ग जिले में एकबस्ती में भीषण आग लग गई है। आग इतनी जबरदस्त थी कि सैकड़ों कच्चे मकान जल गए हैं। वहीं कई सिलेंडर ब्लास्ट भी हुए हैं। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मगर आग लगने से यहां रहने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ है। हादसा छावनी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सूर्या नगर बस्ती में दोपहर के वक्त सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान करीब 2.45 बजे एक घर में आग लगी, फिर वह बढ़ती चली गई। जिसके बाद करीब धीरे-धीरे ज्यादा घरों को चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आग (Durg News) पर काबू पाने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। धीरे-धीरे आग ने आधी बस्ती को घेर लिया। इस दौरान कई ज्यादा सिलेंडर भी ब्लास्ट होने की आवाज आई। आस-पास के लोगों ने कहा कि सब कुछ अचानक हुआ है।

5 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

घटना के बाद दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया है। खबर लगते ही 5 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पा सका है। बताया गया है कि इस इलाके में ज्यादा तर कच्चे मकान ही हैं। जिसे लोग अस्थाई तौर पर बनाकर रहते हैं। मकानों को टीनें, या पन्नी ढककर बनाया गया है।

इधर, इस घटना (Durg News) को लेकर बस्ती वालों में जमकर नाराजगी है। उनका कहना है कि आग करीब 2.45 बजे लगी है। हमने तुरंत ही दमकल की गाड़ियों को सूचना दी थी। लेकिन फिर भी दमकल की गाड़ियां 3.30 बजे के बाद पहुंची। जिसके चलते आग और बढ़ गई। इसी बात से नाराज बस्ती के लोग दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने जा रहे थे। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इन्हें रोक लिया है।

Exit mobile version