Durg News : दुर्ग में दिनदहाड़े बदमाशों ने की सराफा व्यापारी की हत्या, दुकान से लूटा लाखों के माल

दुर्ग, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या लूट चोरी की वारदात की घटनाएं  लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के दुर्ग जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े एक लूट की वारदात और हत्या का मामला सामने (Durg News) आया है।

यहां बदमाशों ने एक सर्राफा दुकान पर दिनदहाड़े धावा बोल दिया। सर्राफा व्यापारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

दरअसल पूरा मामला राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। जहां तिरंगा चौक पर एक समृद्ध ज्वेलर्स नाम की सराफा दुकान है। गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे दो लोग दुकान पर (Durg News) आए।

इस दौरान आरोपियों ने दुकान को लूटने की कोशिश की। जिसका दुकान संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी विरोध करने लगा।

विरोध के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक पर बंदूक से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की. जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और बदमाशों ने दुकान से लाखों के सोने चदी के गहने लेकर फरार हो (Durg News) गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने घायल सुरेंद्र कुमार सोनी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन हालत गंभीर होने के नाते उसे रायपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां उसके इलाज के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों गिरफ्तारी को लेकर नाकेबंदी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version