दुर्ग के एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार सुबह का माहौल अचानक डर और अफरा तफरी में बदल गया जब एक महिला ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर परिवार पर चाकू से हमला (Durg Crime News Family Attack) कर दिया। सुबह करीब 8 बजे हुई इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया, आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक घर के अंदर से चीख पुकार की आवाजें आने लगी और हर कोई सहम सा गया
हमला इतना अचानक और तेज था कि परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला और कुछ ही देर में एक खुशहाल घर उजड़ गया। पड़ोसियों ने जब शोर सुना तो बाहर निकलकर देखने लगे लेकिन तब तक हालात बहुत बिगड़ चुके थे, वहीं एक बच्ची ने किसी तरह खुद को बाथरूम में बंद कर लिया जिससे उसकी जान बच पाई
खूनी हमला और परिवार उजड़ गया (Durg Crime News Family Attack)
महिला के इस चाकू हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 साल के बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Durg Crime News Family Attack) हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी तानिया यादव को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त दूसरी बेटी नैना यादव बाथरूम में छिप गई और किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही
इलाके में मचा हड़कंप
घटना के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया (Durg Crime News Family Attack) गया है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला किया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है
रिश्तों का पेचीदा मामला
घटना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक बीजापुर में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव और जांजगीर चांपा की रहने वाली आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज के बीच फेसबुक के जरिए पहचान (Durg Crime News Family Attack) हुई थी जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने महिला से दूसरी शादी भी कर ली थी। अब पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है कि आखिर इस कथित दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी और बच्चों पर हमला क्यों किया और इसके पीछे असली वजह क्या रही होगी
