टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बार फिर हेल्थ को लेकर (Dipika Kakar RFA Treatment) चर्चा में हैं। पिछले साल स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहीं दीपिका को हाल ही में पेट में सिस्ट की समस्या का सामना करना पड़ा। सिस्ट बर्न प्रोसीजर के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है।
कैंसर के बाद नई परेशानी
दीपिका ने जून 2025 में सर्जरी के जरिए लिवर कैंसर का इलाज करवाया था। रिकवरी के दौरान हाल ही में उनके पेट में 13 mm का सिस्ट पाया गया, जिसके कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी इस बारे में जानकारी साझा की थी।
क्या है RFA प्रोसीजर?
दीपिका ने बताया कि इस बार उनका इलाज OT में नहीं बल्कि CT रूम में हुआ। डॉक्टरों ने RFA (Radiofrequency Ablation) तकनीक के जरिए सिस्ट को जला (Dipika Kakar RFA Treatment) कर खत्म किया। चूंकि सिस्ट छोटा था, इसलिए यह प्रक्रिया संभव हो पाई। अगर आकार बड़ा होता तो इलाज और जटिल हो सकता था।
एक्ट्रेस ने कहा,
“प्रोसीजर से पहले मैं बहुत घबराई हुई थी और रो भी रही थी। डॉक्टरों ने मुझे संभाला। होश आने के बाद काफी दर्द महसूस हुआ।”
कैसा है अब स्वास्थ्य?
दीपिका के मुताबिक, सर्जरी वाली जगह पर अभी भी दर्द है और मूवमेंट के दौरान खिंचाव महसूस होता है। उन्होंने फैंस से दुआ करने की अपील की है ताकि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो सकें।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी को फैंस लंबे समय से पसंद (Dipika Kakar RFA Treatment) करते हैं। मुश्किल दौर में भी दोनों एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

