आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज का एक महीना (Dhurandhar 2 Worldwide Earning) पूरा कर लिया है, और इस एक महीने में फिल्म ने जो सुनामी मचाई है, उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।
पिछले महीने 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 31 दिनों के भीतर 1748 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने न केवल पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि कमाई के ऐसे मानक स्थापित कर दिए हैं जिन्हें छूना किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
घरेलू बाजार में 1300 करोड़ पार (Dhurandhar 2 Worldwide Earning)
सेकनिल्क (Sacnilk) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने अकेले भारत में ही 1329 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह था कि ओपनिंग डे पर ही इसने 102 करोड़ रुपये के साथ ‘सेंचुरी’ मार दी थी।
पहले हफ्ते में 674 करोड़ बटोरने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की रफ्तार थमेगी, लेकिन इसके उलट ‘धुरंधर 2’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर (Dhurandhar 2 Worldwide Earning) बोल रहा है। 31वें दिन भी सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आना इस फिल्म की सफलता की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।
3000 करोड़ी क्लब में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी
इस फिल्म के साथ ही ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी उन चुनिंदा सीरीज में शामिल हो गई है, जिसके दोनों पार्ट्स ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, और अब पार्ट 2 ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है।
इस कामयाबी ने रणवीर सिंह को ग्लोबल सुपरस्टार की कतार में सबसे आगे खड़ा (Dhurandhar 2 Worldwide Earning) कर दिया है। साथ ही, राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकारों की एक्टिंग ने इस फिल्म में जान फूंक दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार
सिनेमाघरों में इतिहास रचने के बाद अब फैंस इसकी डिजिटल रिलीज की राह देख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की ओटीटी डील ‘जियो हॉटस्टार’ के साथ फाइनल हो चुकी है।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान (Dhurandhar 2 Worldwide Earning) नहीं किया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो यह फिल्म मई के अंत या जून की शुरुआत में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। जो लोग अब तक इस सिनेमाई अनुभव से चूक गए हैं, उनके लिए ओटीटी पर यह एक बड़ा ट्रीट होने वाला है।
