Departments Of CM Sai’s Ministers : शाह और नड्डा की मिल गई मंजूरी, आज-कल में होगा मंत्रियों को आवंटित विभाग का एलान

रायपुर/नवप्रदेश। Departments Of CM Sai’s Ministers : CG में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी मिलेगी, ये तय कर लिया गया है। बता दें कि साय केबिनेट के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को 5 दिन बीत चुके हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो आज मंगलवार देर रात या फिर कल बुधवार तक मंत्रिमंडल के विभागों का एलान होगा।

Departments Of CM Sai’s Ministers :

बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार या बुधवार शाम तक सब कुछ ठीक रहा तो घोषणा हो सकती है। वैसे मंत्रियों की आज एक कथित विभागवार सूची भाजपा पदाधिकारियों के सोशल मिडिया ग्रुप में प्रसारित की जा रही थी।

मंत्रिमंडल और मंत्रियों को इंगित किये गए वभागों की नवप्रदेश पुष्टि नहीं करता।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा शपथ ग्रहण के बाद ही दिल्ली चले गए थे। पार्टी के आला नेताओं से दिल्ली में मंत्रियों के विभागों को लेकर भी बात हुई थी। बताते हैं कि मंत्रियों के नाम और उनको मिलने वाला पोर्टफोलियो भी तय कर दिया गया है, बस व्यावहारिक मंथन चल रहा है। आज-कल में विभाग भी फाइनल कर एलान किया जायेगा।

Exit mobile version