दिल्ली में आग का तांडव, 43 की मौत, सैकड़ों को पहुंचाया अस्तपाल

नई दिल्ली/नवप्रदेश। दिल्ली (delhi) के रानी झांडी रोड में आज सुबह 4 मंजिला इमरात (4 storeys Imrat)में आग (fire) लगने से 43 लोगों की मौत (43 people died) हो गई। बताया जा रहा है कि अनाज मंडी के मकान में सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई और घायल दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटनास्थल पर पहुंची 30 दमकल की गाडिय़ों ने आग (fire) पर काबू पा लिया। घायल जवानों को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल, हिंदू राव और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेस्कू आफरेशन में 50 लोगों को बचाया गया। अभी तक पता नहीं चल पा रहा है कि आग किस वजह से लगी थी जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय अधिकतर लोग सो रहे थे।

इस मंजिल में छोटी-छोटी फैक्ट्रियां चलाई जाती है। जिनमें पैकेजिंग और प्लास्टिक बैग आदि बनाने का काम होता था। यहां काम करने वाले कई लोग रात को सोते भी यहीं थे। कई मजदूर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बताए गए हैं।

Exit mobile version