Defaulter List : रायपुर नगर निगम ने तैयार की 110 की सूची, नोटिस जारी…देखिए

RDA पर ही 93 करोड़ तो गृह निर्माण मंडल पर 30 करोड़ बकाया

रायपुर/नवप्रदेश। Defaulter List : शहर में कई ऐसे बड़े बकायादार हैं जिन पर लाखों नहीं करोड़ों का संपत्ति कर बकाया है। नगर पालिक निगम रायपुर राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम रायपुर क्षेत्र के नगर निगम 1 लाख रुपए से अधिक के 110 बडे बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें बकाया राशि अदा करने नोटिस जारी की गई है।

इन 110 बडे बकायादारों पर नगर निगम का 4 करोड 29 लाख 99 हजार 83 रू. का संपत्तिकर सहित अन्य निगम कर बकाया है। इधर आरडीए पर ही 93 करोड़ और गृह निर्माण मंडल पर 30 करोड़ बकाया है। अगर इन दोनों ने 120 करोड़ मिल जाएं तो निगम की स्थिति सुधर सकती है।

रायपुर विकास प्राधिकरण को नगर निगम रायपुर द्वारा 93 करोड रुपए का संपत्तिकर अदा करने हेतु नोटिस जारी किया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल को 30 करोड 47 लाख रुपए का संपत्तिकर अदा करने नोटिस (Defaulter List) जारी किया है।

Exit mobile version