निधन समाचार : डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति महेन्द्र कल्चुरी का निधन

रायपुर/नवप्रदेश। निधन समाचार : Death News महेंद्र कल्चुरी ; छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की बहन के पति महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है। महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली।

श्री महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक व्याप्त है। शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी जी का अंतिम संस्कार राजधानी रायवपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

स्वर्गीय महेन्द्र कल्चुरी के परिवार में बेटा साकेत, बहू शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु, बहू कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका शामिल हैं।

Exit mobile version