Site icon Navpradesh

Dead Bodies Found : ओह्ह…! एकसाथ 7 लोगों के शव मिलने से हड़कंप…

Dead Bodies Found : Ohhh...! There was a stir after the bodies of 7 people were found together.

Dead Bodies Found

पुणे/नवप्रदेश। Dead Bodies Found : महाराष्ट्र के पुणे में सात लोगों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि ये हत्या का मामला है या आत्महत्या का, इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस पूरी मुस्तैदी से मामले की जांच में जुटी है। ये सभी शव दौंड परिसर में मिले हैं। भीमा नदी के किनारे मिले इन शवों का रहस्य अभी तक बरकरार है। बताया जा रहा है कि ये सभी शव एक ही परिवार के हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मृतकों के नाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमा नदी में पहले चार लोगों के शव मिले थे। उसके बाद तीन बच्चों के भी शव मिले हैं। इस तरह कुल सात शव प्राप्त हुए हैं। जिन लोगों के शव बरामद किए गए हैं, उनमें मोहन उत्तम पवार, संगीता मोहन पवार, शामराव पंडित फुलवरे, रानी श्यामराव फुलवरे, पुत्र ऋतेश शामराव फुलवरे, छोटू फुलवरे और कृष्णा शामिल हैं। फिलहाल पुणे ग्रामीण पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में (Dead Bodies Found) जुट गई है।

Exit mobile version