DDLJ Maratha Mandir Replaced : ‘धुरंधर 2’ का तूफान रिलीज से पहले ही तेज, 24 घंटे चलेंगे शो, DDLJ का ऐतिहासिक सिलसिला भी बदला

बॉलीवुड में शायद ही कभी ऐसा माहौल देखने को मिला हो, जब किसी फिल्म ने रिलीज से पहले ही सिनेमाघरों की पूरी टाइमिंग (DDLJ Maratha Mandir Replaced) बदल दी हो। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) ने ठीक वही कर दिखाया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और अब कई शहरों में यह फिल्म 24 घंटे तक चलाने की तैयारी हो चुकी है। फिल्म की मांग इतनी ज्यादा है कि थिएटर मालिकों को रात के बाद भी शो जोड़ने पड़े हैं, ताकि दर्शकों की भीड़ को संभाला जा सके।

24 घंटे शो, सिनेमाघरों ने बदली अपनी रणनीति

‘धुरंधर 2’ की लंबी अवधि (करीब 4 घंटे) के कारण एक स्क्रीन पर सीमित शो ही संभव थे, लेकिन भारी डिमांड ने इस समीकरण को बदल दिया। अब मुंबई, ठाणे, अहमदाबाद समेत कई शहरों में देर रात और आधी रात के बाद भी शो रखे जा रहे हैं। कुछ सिनेमाघरों ने तो रात 1:50 बजे से भी शो शुरू करने का फैसला (DDLJ Maratha Mandir Replaced) किया है। यानी यह फिल्म अब उन चुनिंदा फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जो देश में लगभग 24 घंटे तक चलाई जा रही हैं।

मराठा मंदिर में बदली परंपरा, DDLJ का स्लॉट शिफ्ट

फिल्म की लोकप्रियता का सबसे बड़ा संकेत मुंबई के प्रतिष्ठित मराठा मंदिर से मिला है। यहां पिछले 30 सालों से लगातार चल रही Dilwale Dulhania Le Jayenge (DDLJ) के तय समय में बदलाव करना पड़ा है। ‘धुरंधर 2’ को जगह देने के लिए इस ऐतिहासिक फिल्म के शो टाइम को शिफ्ट किया गया है। यह बदलाव बताता है कि नए दौर की यह फिल्म किस स्तर का क्रेज बना चुकी है।

एडवांस बुकिंग ने तोड़े कई रिकॉर्ड

फिल्म ने रिलीज से पहले ही टिकट बिक्री में नया इतिहास रच दिया है। अब तक लाखों टिकट बिक चुके हैं और ‘पेड प्रीव्यू’ से ही फिल्म ने दर्जनों करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बताया जा रहा है, जहां प्री-सेल्स के जरिए करोड़ों का कलेक्शन दर्ज किया गया है।

स्टारकास्ट दमदार, उम्मीदें उससे भी बड़ी

Ranveer Singh के साथ इस फिल्म में R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt और Akshaye Khanna जैसे कलाकार नजर आएंगे। डायरेक्शन Aditya Dhar का है, जिन्होंने पहले पार्ट को भी बड़ी सफलता (DDLJ Maratha Mandir Replaced) दिलाई थी।

2000 करोड़ की दौड़ में फिल्म, क्या टूटेगा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?

ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ ओपनिंग ही नहीं, बल्कि कुल कमाई के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Dangal का रिकॉर्ड भी खतरे में आ सकता है, जो अब तक भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।

Exit mobile version