David Warner : शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कोर्ट में मानी, अब डेविड वॉर्नर पर सजा का इंतजार, कप्तानी पर भी मंडराया संकट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों (David Warner) में आ गए हैं। इस बार मामला मैदान का नहीं, बल्कि ड्रिंक एंड ड्राइव से जुड़ा है। वॉर्नर ने अदालत में स्वीकार किया है कि उन्होंने शराब पीने के बाद कार चलाई थी। अब इस मामले में 18 अगस्त को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

वॉर्नर के जुर्म कबूल करने के बाद उनकी पेशेवर जिम्मेदारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। खासकर सिडनी थंडर की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कोर्ट में स्वीकार किया ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप David Warner

सुनवाई के दौरान वॉर्नर की ओर से उनके वकील ने अदालत को बताया कि वह ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोप को स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि मामले से जुड़े कुछ तथ्यों पर दोनों पक्षों के बीच अभी भी चर्चा जारी है। बताया गया कि सुनवाई के दौरान वॉर्नर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

ईस्टर के दिन पुलिस ने रोकी थी कार

यह मामला 5 अप्रैल का है। पाकिस्तान सुपर लीग से लौटने के बाद वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया (David Warner) में थे। ईस्टर संडे के दिन सिडनी के पूर्वी इलाके में पुलिस ने उनकी कार को जांच के लिए रोका। बाद में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में उनका ब्लड अल्कोहल स्तर 0.104 पाया गया, जो वहां निर्धारित कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक था।

वकील बोले, गलती मान रहे हैं वॉर्नर David Warner

वॉर्नर के वकील ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल जानते हैं कि उन्होंने गलत फैसला लिया। उन्हें टैक्सी या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने खुद वाहन चलाने का निर्णय लिया।

वकील के अनुसार, वॉर्नर ने एक मित्र के घर पर तीन गिलास वाइन पी थी और पुलिस द्वारा रोके जाने से कुछ ही मिनट पहले उनका आखिरी ड्रिंक हुआ था। उन्होंने अदालत से नरमी की अपील की है, लेकिन साथ ही कहा कि वॉर्नर कानून के अनुसार मिलने वाली सजा स्वीकार करेंगे।

कप्तानी पर भी उठे सवाल

इस मामले के सामने आने के बाद सिडनी थंडर की कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि संस्था सुरक्षित ड्राइविंग का समर्थन करती है और ड्रिंक एंड ड्राइव जैसी घटनाओं को गंभीरता से देखती (David Warner) है। ऐसे में इस मामले का असर वॉर्नर की कप्तानी पर पड़ सकता है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं वॉर्नर

डेविड वॉर्नर इससे पहले 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण लंबे समय तक नेतृत्व संबंधी प्रतिबंध का सामना कर चुके हैं। वर्ष 2024 में यह प्रतिबंध हटने के बाद उन्हें सिडनी थंडर की कप्तानी सौंपी गई थी। अब ड्रिंक एंड ड्राइव का यह मामला उनके क्रिकेट करियर के नए अध्याय पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

↑
Exit mobile version