दंतेवाड़ा में तीन लाख के इनामी नक्सल कमांडर ने किया सरेंडर

रायपुर/नवप्रदेश। दंतेवाड़ा (dantewada) में 3 लाख के इनामी नक्सल कमांडर (naxal commander) ने शनिवार को पुलिस के समक्ष समर्पण (surrender) कर दिया। समर्मण करने वाले नक्सली का नाम वामन मंडावी है। वह प्लाटून क्रमांक 26 का सेक्शन कमांडर (commander) था। वामन पर 26 जवानों व ग्रामीणों की हत्या की भी आरोप है। वह 2010 में नक्सल संगठन से जुड़ा था।

नक्सल (naxal) कमांडर वामन पर टहकावार हमले में लिप्त होने का भी आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पिछले दिनों कुछ नक्सलियों ने समर्पण (surrender) किया था, उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस अन्य नक्सलियों के समर्पण में जुटी है। बताया जा रहा है कि जिले में (dantewada) करीब 15-20 ऐसे  नक्सली हैं, जो समर्पण करने की तैयारी में है।

Exit mobile version