खेल का मैदान जो आमतौर पर भाईचारे और प्रतिस्पर्धा के लिए जाना (Cricket Murder Case) जाता है, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वहां से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। रविवार को एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान महज एक रन के विवाद ने ऐसी हिंसक शक्ल अख्तियार की कि एक 23 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह झगड़ा हत्या तक जा पहुँचा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मैदान पर शुरू हुई तकरार, अंपायर के दखल से बढ़ा गुस्सा (Cricket Murder Case)
घटना विशाखापत्तनम के एक निजी खेल मैदान की है, जहाँ दो स्थानीय टीमों के बीच मुकाबला चल रहा था। मैच के दौरान एक रन लेने को लेकर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। स्थिति बिगड़ती देख मैच के अंपायर चिरंजीवी ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराकर खेल आगे बढ़ाया। उस वक्त लगा कि मामला सुलझ गया है, लेकिन आरोपी के मन में अंपायर के हस्तक्षेप को लेकर गहरी रंजिश बैठ गई थी।
अंपायर के भाई पर हमला, सीने में घोंपा चाकू
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी की पहचान 26 वर्षीय के. किशोर के रूप में हुई है, जो पेशे से एक प्राइवेट फोटोग्राफर है। शाम को जब खेल खत्म होने के बाद दोनों पक्षों का दोबारा आमना-सामना (Cricket Murder Case) हुआ, तो पुरानी खुन्नस फिर से बाहर आ गई। बहस के दौरान आरोपी किशोर ने अंपायर चिरंजीवी के भाई, 23 वर्षीय अजीत पर हमला बोल दिया। बात हाथापाई तक पहुँची और इसी बीच किशोर ने अपना आपा खोते हुए चाकू निकालकर सीधे अजीत के सीने में उतार दिया।
लहूलुहान हालत में अजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन जख्म इतना गहरा था कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमरावती बनी आंध्र की आधिकारिक राजधानी
आंध्र प्रदेश से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण खबर में, राज्य की राजधानी को लेकर चल (Cricket Murder Case) रहा वर्षों पुराना सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026’ को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक मुहर के साथ ही अब अमरावती कानूनी तौर पर आंध्र प्रदेश की स्थायी और इकलौती राजधानी बन गई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस फैसले को राज्य के विकास के लिए एक नया सवेरा बताया है।
