Corruption Case : एक शिकायत पहुंची कलेक्टर तक, जांच हुई तो कर्मचारी पर गिर गई बड़ी कार्रवाई की गाज

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने (Corruption Case) के बदले कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में बेमेतरा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विनय कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघनपुरी निवासी दिलेश बंजारे ने 11 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में उनसे अनुचित रूप से राशि ली गई। शिकायत को गंभीरता से लेते (Corruption Case) हुए कलेक्टर ने जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई और शिकायत सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की।

Exit mobile version