Site icon Navpradesh

BIG BREAKING : भारत में सबसे पहले ये मंत्री लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, कल ही 11 बजे दिया जाएगा

corona vaccine to minister, hariyana minister anil vij to take corona vaccine, navpradesh,

corona vaccine to minister

Corona Vaccine to Minister : मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

रोहतक/ए.। कोरोना वैक्सीन (corona vaccine to minister) भारत के राजनेताओं में सबसे पहले एक मंत्री लगवाएंगे। ये मंत्री मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन का टीका लगवाएंगे। कोवैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल तीसरे चरण में है।

पहले दो चरण में सामान्य नागरिकों का समावेश था। लेकिन अब पहली बार टीके के ट्रायल में भारत के मंत्री सहभागी होने वाले है। मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन (corona vaccine to minister) लेने के लिए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तैयार हुए है। विज ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हरियाणा में20 नवंबर से कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू है। तीसरे चरण में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी सहभागी होंगे।

वे शुक्रवार को सिविल अस्पताल में सुबह 11 बजे यह टीका लगवाएंगे। विज ने बताया कि पीजीआई रोहतक व स्वास्थ्य विभाग की देखरेख मेंं मैं टीका लगवाऊंगा। भारत बायोटे तथा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कोवैक्सीन का निर्माण किया है। इस टीके का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू है। पहले ये वैक्सीन नए साल की दूसरी तिमाही तक लॉन्च होने वाली थी, लेकिन अब इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि अब तक वैक्सीन ट्रायल में न तो केंद्र व न ही राज्य के किसी मंत्री ने भाग लिया है।

Exit mobile version