CORONA: केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइन, विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को….

CORONA: केंद्रीय मंत्रालय ने विदेश से आने वालों के लिए एक सुखद फैसला लिया है

नई दिल्ली। CORONA: केंद्र सरकार ने कोरोना कम होते देख विदेश जाने और आने वालों के लिए नए नियम बनाए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। इससे नए नियमों से विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मंत्रालय ने जोखिम वाले देशों को डाउनग्रेड कर दिया है। इसके अलावा, यात्रियों को 7-दिवसीय अनिवार्य होम क्वारंटाइन से भी छूट दी गई है।

कोरोना की स्थिति में सुधार के बीच केंद्रीय मंत्रालय ने विदेश से आने वालों के लिए एक सुखद फैसला लिया है। नए नियम 14 फरवरी से लागू होंगे। नए नियमों के तहत अब जोखिम वाले देशों और अन्य देशों के बीच कोई अंतर नहीं होगा। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वालों के लिए 7 दिन के होम क्वारंटाइन में भी बदलाव किया है। इन यात्रियों को 14 दिनों तक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा गया है।

भारत आने से पहले पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

नए नियमों के अनुसार, जो कोई भी भारत आना चाहता है, उसे सबसे पहले सुविधा पोर्टल पर एक सूचना पत्रक भरना होगा। इसमें पिछले 14 दिनों की यात्रा की जानकारी होती है। आप निम्नलिखित पोर्टल पर क्लिक करके जानकारी भर सकते हैं।

नए नियमों में मुख्य शर्तें

Exit mobile version