Corona Alert : निगम ने सभी चौराहों पर स्वास्थ्य अमले को किया तैनात

10 जोनों के 885 लोगों से 67420 रुपये वसूले

रायपुर/नवप्रदेश। Corona Alert : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नगर निगम का स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया। नगर के सभी प्रमुख चौराहों और चौराहों पर बिना मास्क के पाए जाने वालों पर निगम के स्वास्थ्य अमले ने भारी जुर्माना लगाया। इसके तहत मंगलवार को चंद घंटों में शहर के 10 जोनों से करीब 800 से ज्यादा लोगों पर जुर्माना लगाया गया, क्योंकि ये लोग अब भी बिना मास्क के सड़क पर घूमते नजर आए।

स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने संभाला मोर्चा

पूरे राज्य में कोरोना कहर बरपा रहा है। हर दिन सैकड़ों मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए सीएम ने सभी जिलों के कलेक्टरों को सख्ती बरतने का आदेश किया था, जिसके बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने कल नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, एसपी प्रशांत अग्रवाल को रायपुर में बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शहर के 10 जोनों के प्रमुख चौक-चौराहों पर महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने मोर्चा संभाला। इस दौरान कोविड 19 प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गयी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि मास्क (Corona Alert) नहीं पहनने वाले 885 लोगों से 67 हजार 420 रुपये वसूल किए गए. साथ ही उन्हें बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।

जोन वाइज कहा कितने लोगों पर जुर्माना

इस तरह आज कुल 885 लोग बिना मास्क पहने (Corona Alert) मिले। इस तरह 885 लोगों पर 67420 रूपए जुर्माना किया गया। ये अभियान लगातार जारी रहेगा, इसलिए निगम सभी से अपील किया कि घर से न निकले और अगर निकले तो कोविड प्रोटोकॉल का अक्षरत पालन करें।

Exit mobile version