Site icon Navpradesh

कांग्रेसी मुख्यमंत्री आधी रात अस्पताल में भर्ती, अचानक पेट में दर्द हुआ…

Congress Chief Minister admitted to hospital at midnight, suddenly got stomach ache…

congress

-अस्पताल सूत्रों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है

शिमला। Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत आधी रात के करीब अचानक बिगड़ गई। सुक्खू के पेट में दर्द होने लगा इसके चलते उन्हें शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुक्खू को आधी में ही अस्पताल लाया गया और बाद में भर्ती कराया गया। फिलहाल बताया जा रहा है कि उनकी हालत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। न तो मुख्यमंत्री कार्यालय और न ही कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है। हालांकि अस्पताल सूत्रों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है।

देर रात करीब ढाई बजे सुक्खू के पेट में दर्द होने लगा। इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांचें भी की गईं। उनके पेट में सूजन थी। इसके चलते उन्हें भर्ती कर लिया गया है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने कहा है कि सुक्खू के पेट में संक्रमण है। उनके सभी मेडिकल टेस्ट हो चुके हैं और रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्होंने कहा, हमने उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version