Congress Bharat Nyay Yatra : यात्रा का नाम बदला, भारत जोड़ो पार्टी ब्रांड बना इसलिए अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नवप्रदेश डेस्क। Congress Bharat Nyay Yatra : कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा कहा जायेगा। कांग्रेस की बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कहा भारत जोड़ो यात्रा ब्रांड नाम बन गया है। गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

दिसंबर 2023 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में फेरबदल किया था। इसके बाद नव नियुक्त महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ पार्टी नेतृत्व की यह पहली बैठक थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के सभी महासचिव, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस विधायक दल के नेता भी मौजूद रहे। बैठक में यात्रा की तैयारियों और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

खड़गे ने कहा- मीटिंग का एजेंडा 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी करने से जुड़ा है। हमारे लिए दोनों की सफलता जरूरी है, हमें इसके लिए समय देना होगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप

मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)

यात्रा की दूरी: 6,700 किमी. से ज्यादा

67 दिन | 110 जिला | 100 लोकसभा | 337 विधानसभा

Exit mobile version