दक्षिण अमेरिका के Colombia से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने (Colombia Plane Crash) आई है, जहां सेना का एक ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में करीब 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह विमान एक सैन्य अभियान से जुड़ा बताया जा रहा है।
टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा (Colombia Plane Crash)
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एयरफोर्स का हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट विमान दक्षिणी इलाके Puerto Leguizamo से उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में दो प्लाटून यानी करीब 80 सैनिक सवार थे और टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
100 लोगों की क्षमता वाला था विमान
यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट लगभग 100 लोगों को ले जाने में सक्षम था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। कुछ रिपोर्ट्स में सीमित संख्या में लोगों के बचने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इक्वाडोर बॉर्डर के पास गिरा विमान
यह दुर्घटना Ecuador की सीमा के नजदीक घने जंगल वाले इलाके (Colombia Plane Crash) में हुई। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।
बचाव अभियान जारी, कारणों की जांच शुरू
कोलंबिया के रक्षा मंत्री Pedro Sánchez ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह देश के लिए बेहद दुखद क्षण है। उन्होंने बताया कि राहत टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
पूरे देश में शोक का माहौल
इस हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। सैन्य अधिकारियों और सरकार ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना (Colombia Plane Crash) व्यक्त की है। फिलहाल, मृतकों की सटीक संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
